सामग्री पर जाएँ

तनख़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हिब्रू बाइबल
तनख़
Complete set of scrolls, constituting the Tanakh
जानकारी
धर्म
भाषा
अवधि8th/7th centuries BCE – 2nd/1st centuries BCE

हिब्रू बाइबल या तनख़ यहूदियों का मुख्य धार्मिक ग्रन्थ है।[1][2] इसकी रचना 600 से 100 ईसा पूर्व के समय में विभिन्न लेखकों द्वारा विभिन्न देशों में की गई है।[3] असल में हिब्रू बाइबल तीन अलग अलग शास्त्रों का संकलन है। जो कि प्राचीन यहूदी परम्परा का आधार हैं। अतः तनख़ के तीन भाग हैं-

तौरात:- इसमें पांच किताबों को शामिल किया गया है। जिनकी रचना मूसा ने की थी। ये पांचों किताबें ही यहूदी परम्परा की नींव हैं।

नवीम:- इसमें पैगम्बर या नबियों की किताबें शामिल हैं, जिनकी संख्या आठ है।

केतविम:- इसमें ईश्वर की आराधना व भविष्यवाणियों की ग्यारह रचनाएं शामिल हैं। इस भाग में हजरत दाऊद का ज़बूर (तेहेल्लिम) का बहुत बड़ा भाग मिलता है।

ईसाई धर्मग्रन्थ बाइबिल का प्रथम भाग ओल्ड टेस्टामेंटतनख़ का ही संस्करण है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Scholars seek Hebrew Bible's original text – but was there one?". Jewish Telegraphic Agency. 2014-05-13. Retrieved 25 September 2015.
  2. "क्या है इज़रायल और फिलिस्तीन का जमीनी विवाद जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा?". Archived from the original on 12 मई 2021. Retrieved 12 मई 2021.
  3. "Controversy lurks as scholars try to work out Bible's original text". The Times of Israel. Retrieved 25 September 2015.